भर्ती सूचनापदनाम: फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव – कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रमसंस्था
FarmIQ Agri Solutions
कार्य क्षेत्र
रायपुर, बेमेतरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र
वेतन
₹10,000 – ₹15,000 प्रति माह (अनुभव अनुसार)
अतिरिक्त प्रोत्साहन (Incentive)
प्रत्येक सफल विद्यार्थी प्रवेश पर आकर्षक इंसेंटिव।
हमारे बारे में
FarmIQ Agri Solutions किसानों एवं ग्रामीण युवाओं के लिए व्यावहारिक कृषि प्रशिक्षण, कृषि व्यवसाय विकास एवं रोजगार उन्मुख कार्यक्रम संचालित करता है। हमारा उद्देश्य युवाओं को खेती को एक लाभदायक व्यवसाय के रूप में अपनाने हेतु प्रशिक्षित करना है।
पद का उद्देश्य
गांव-गांव जाकर युवाओं, किसानों एवं उनके परिवारों को FarmIQ के व्यावहारिक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देना तथा विद्यार्थियों का प्रवेश (Admission) सुनिश्चित करना।
यह एक पूर्णतः फील्ड सेल्स आधारित पद है। ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनका सेल्स, मार्केटिंग या फील्ड प्रमोशन का अनुभव हो।
मुख्य जिम्मेदारियाँ
- ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करना।
- युवाओं एवं किसानों को कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देना।
- संभावित विद्यार्थियों की पहचान एवं काउंसलिंग करना।
- प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रवेश (Admission) करवाना।
- गांव स्तर पर बैठकें, जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रचार गतिविधियाँ आयोजित करना।
- स्कूल, कॉलेज, पंचायत एवं किसान समूहों से संपर्क स्थापित करना।
- दैनिक गतिविधियों एवं प्रवेश रिपोर्ट तैयार करना।
- निर्धारित प्रवेश लक्ष्यों को प्राप्त करना।
आवश्यक योग्यता
- न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण / स्नातक को प्राथमिकता।
- ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने की इच्छा।
- दोपहिया वाहन एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना वांछनीय।
- मोबाइल एवं WhatsApp का सामान्य उपयोग आना चाहिए।
आवश्यक अनुभव
- 1 से 5 वर्ष का सेल्स / मार्केटिंग / फील्ड प्रमोशन अनुभव।
- शिक्षा, बीमा, माइक्रो फाइनेंस, FMCG, कृषि इनपुट, टेलीकॉम या किसी भी फील्ड सेल्स क्षेत्र का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं यदि उनमें सीखने एवं बिक्री करने का उत्साह हो।
आवश्यक कौशल
- प्रभावशाली संवाद क्षमता
- लोगों से संबंध बनाने की क्षमता
- लक्ष्य आधारित कार्य करने की क्षमता
- बिक्री एवं समझाने की कला
- आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण
हम किसे खोज रहे हैं?
हम ऐसे उम्मीदवार की तलाश में हैं जो:
✓ गांवों में जाकर लोगों से मिलना पसंद करता हो
✓ बिक्री (Sales) में रुचि रखता हो
✓ लक्ष्य प्राप्त करने का जुनून रखता हो
✓ युवाओं के भविष्य निर्माण में योगदान देना चाहता हो
✓ मेहनत के साथ अधिक आय अर्जित करना चाहता हो
आवेदन हेतु संपर्क
FarmIQ Agri Solutions
संपर्क: (phone hidden)
"खेती सीखो, करियर बनाओ, भविष्य संवारो।"
Pay: ₹10,000.00 - ₹15,000.00 per month
Work Location: In person
📌 Field Sales Executive (Raipur)
🏢 FarmIQ
📍 Raipur
Reply to this offer
Impress this employer describing Your skills and abilities, fill out the form below and leave Your personal touch in the presentation letter.