ऑफिस की साफ-सफाई एवं रखरखाव। चाय, पानी एवं अन्य आवश्यक ऑफिस सेवाएं प्रदान करना। ऑफिस के दस्तावेज़ एवं सामान को व्यवस्थित रखना। कूरियर भेजना एवं प्राप्त करना। मशीनों एवं अन्य उत्पादों की पैकिंग का कार्य करना। पैकिंग के लिए आवश्यक सामग्री तैयार करना तथा सामान को सुरक्षित एवं सही तरीके से पैक करना। माल की लोडिंग/अनलोडिंग में आवश्यकता अनुसार सहयोग करना। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए अन्य कार्य समय पर एवं जिम्मेदारी के साथ पूरे करना।