पद का नाम: ऑफिस हाउसकीपिंग स्टाफ
विभाग: सपोर्ट स्टाफ (Support Staff)
रिपोर्टिंग: एचआर एवं एडमिन विभाग
कार्य समय: प्रातः 08:30 बजे से सायं 07:00 बजे तक (कंपनी की आवश्यकता अनुसार परिवर्तन संभव)
वेतन: ₹12,000 - ₹14,000 प्रति माह ( अनुभव के आधार पर)
कार्य का उद्देश्य:
ऑफिस परिसर को हमेशा स्वच्छ, सुरक्षित, व्यवस्थित एवं पेशेवर बनाए रखना तथा कर्मचारियों एवं आगंतुकों (Customers/Visitors) को एक साफ-सुथरा और सुविधाजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना।
मुख्य जिम्मेदारियाँ
- प्रतिदिन निर्धारित समय पर कार्यालय खोलना एवं कार्य समाप्ति के बाद कार्यालय को सुरक्षित रूप से बंद करना।
- कार्यालय के सभी कक्ष, केबिन, रिसेप्शन, मीटिंग रूम, वॉशरूम, सीढ़ियाँ एवं अन्य सामान्य क्षेत्रों की नियमित सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखना।
- कार्यालय में साफ-सफाई,
हाइजीन एवं सैनिटेशन के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना।
- कर्मचारियों एवं ग्राहकों/आगंतुकों के लिए पीने का पानी, चाय/कॉफी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
- कर्मचारियों एवं ग्राहकों की दैनिक आवश्यकताओं का ध्यान रखना तथा आवश्यकता अनुसार सहयोग प्रदान करना।
- डस्टबिन खाली करना एवं कचरे का उचित एवं सुरक्षित निस्तारण करना।
- सफाई से संबंधित सामग्री (Cleaning Materials) का सुरक्षित उपयोग एवं आवश्यकता अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित करना।
- स्पेयर पार्ट्स (Spares) को आवश्यकता अनुसार स्पेयर्स गोदाम (Spares Godown)
से निकालकर संबंधित विभाग/कर्मचारी को उपलब्ध कराना तथा आवश्यक रिकॉर्ड बनाए रखना।
- आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय विक्रेताओं (Local Vendors) के पास कार्यालय कार्य हेतु जाना एवं आवश्यक सामग्री/दस्तावेज़ लाना या जमा करना।
- कार्यालय के फर्नीचर, उपकरणों एवं अन्य संपत्तियों की साफ-सफाई एवं सामान्य देखभाल करना तथा किसी खराबी की सूचना तुरंत प्रशासन विभाग को देना।
- मीटिंग, प्रशिक्षण एवं अन्य कार्यालय कार्यक्रमों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग करना।
- कार्यालय में अनुशासन, समय की पाबंदी एवं कंपनी के नियमों का पालन करना।
- प्रशासन विभाग द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यालय संबंधी कार्यों का समय पर एवं जिम्मेदारीपूर्वक निष्पादन करना।
आवश्यक योग्यताएँ
- साफ-सफाई एवं कार्यालय रख-रखाव का सामान्य अनुभव वांछनीय।
- ईमानदार, मेहनती, समयनिष्ठ एवं
📌 Housekeeper (Patna)
🏢 Bhushan International
📍 Patna
Reply to this offer
Impress this employer describing Your skills and abilities, fill out the form below and leave Your personal touch in the presentation letter.