फील्ड कोऑर्डिनेटर (Betul)

फील्ड कोऑर्डिनेटर (Betul)

13 Aug
|
The Antara Foundation
|
Betul

13 Aug

The Antara Foundation

Betul

द अंतरा फाउंडेशन के बारे में

द अंतरा फाउंडेशन (TAF) का उद्देश्य है कि कोई भी महिला और बच्चा ऐसी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित न हो जिन्हें रोका जा सकता है। हमारा मानना है कि हर माँ और हर बच्चे को स्वस्थ जीवन की बराबर शुरुआत मिलनी चाहिए।

हम सरकार और समुदाय के साथ मिलकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाने के लिए काम करते हैं। हमारा प्रयास सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ समुदाय को भी अपने स्वास्थ्य के लिए सक्रिय भागीदार बनाना है।

वर्तमान में द अंतरा फाउंडेशन मध्य प्रदेश के 8 जिलों, 38 ब्लॉकों और लगभग 5,700 गाँवों में कार्य कर रहा है, जहाँ 8,800 से अधिक फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 3.79 लाख महिलाओं और 6.5 लाख बच्चों तक पहुँच बनाई गई है।

CDIPS कार्यक्रम के बारे में

Community Driven Integrated Programs at Scale (CDIPS)



द अंतरा फाउंडेशन की एक नई पहल है, जिसका उद्देश्य समुदाय की भागीदारी बढ़ाकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार लाना है।

गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों के लिए सरकारी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होने के बावजूद कई परिवार इन सेवाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पाते। इसके पीछे जानकारी की कमी, सामाजिक मान्यताएँ, स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचने में कठिनाई और समुदाय का सीमित सहयोग जैसे कारण होते हैं।

CDIPS इन चुनौतियों को समझकर समुदाय के साथ मिलकर ऐसे समाधान विकसित करेगा जो स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार हों और लंबे समय तक टिकाऊ रहें।

पद विवरण

पद का नाम:



फील्ड कोऑर्डिनेटर (CDIPS)

कार्य क्षेत्र: (जिला – बैतूल)

घोड़ाडोंगरी ब्लॉक
भीमपुर ब्लॉक
रिपोर्टिंग: अशोक अलेक्जेंडर / मेनका सिंह

कार्य अवधि: यह पद शुरुआत में 3 महीने के अनुबंध पर होगा। कार्यक्रम की आवश्यकता, कार्य और कार्य प्रदर्शन के आधार पर इसे हर 3 महीने में आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस पद का उद्देश्य

गाँवों में समुदाय के साथ मिलकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े कार्यक्रमों को लागू करना, समुदाय की भागीदारी बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य व्यवहार विकसित करने में सहयोग करना।

मुख्य जिम्मेदारियाँ

नियमित रूप से गाँवों का दौरा करना और समुदाय के लोगों से अच्छे संबंध बनाना।
गाँव में बैठकें, जागरूकता कार्यक्रम और समूह चर्चा आयोजित करना।
समुदाय के

📌 फील्ड कोऑर्डिनेटर (Betul)
🏢 The Antara Foundation
📍 Betul

Reply to this offer

Impress this employer describing Your skills and abilities, fill out the form below and leave Your personal touch in the presentation letter.

Subscribe to this job alert:

Get the latest job offers by email for: फील्ड कोऑर्डिनेटर (betul) / betul

Subscribe to this job alert:

Get the latest job offers by email for: फील्ड कोऑर्डिनेटर (betul) / betul