कंपनी: जनारोग्यम (Pune Based Generic Medical Company)
वेतन: ₹8,000 – ₹13,000 प्रति माह (योग्यता एवं अनुभव के अनुसार) overtime allowance after discussion
कंपनी के बारे मेंजनारोग्यम पुणे की एक अग्रणी जेनेरिक मेडिकल कंपनी है। भोपाल में हमारी फ्रेंचाइजी का तेजी से विस्तार हो रहा है। अगले 3 वर्षों में भोपाल में 40 नए स्टोर खोले जाएंगे, जिससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ आसानी से उपलब्ध हो सकें।
पद का विवरणहम Pharmacy Staff / Pharmacist पद के लिए जिम्मेदार एवं उत्साही उम्मीदवारों की भर्ती कर रहे हैं।
- मुख्य जिम्मेदारियाँ ग्राहकों को दवाइयों की सही जानकारी एवं मार्गदर्शन देना।
- डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के अनुसार दवाइयों का वितरण करना।
- स्टॉक एवं इन्वेंट्री का रख रखाव।
- एक्सपायरी डेट एवं दवाइयों की नियमित जांच।
- स्टोर की साफ-सफाई एवं गुणवत्ता मानकों का पालन।
- ग्राहकों को बेहतर एवं विनम्र सेवा प्रदान करना।
- योग्यता D.Pharm / B.Pharm उम्मीदवारों को प्राथमिकता।
- फ्रेशर्स एवं अनुभवी दोनों आवेदन कर सकते हैं।
- बेसिक कंप्यूटर ज्ञान एवं अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स।
- जिम्मेदारी से कार्य करने एवं सीखने की इच्छा।
- हम क्या प्रदान करते हैं?₹8,000 – ₹12,000 प्रति माह (योग्यता एवं अनुभव के अनुसार)
- करियर ग्रोथ एवं प्रमोशन के अवसर
- प्रोफेशनल एवं सहयोगात्मक कार्य वातावरण
आवेदन करेंभोपाल के किसी भी क्षेत्र से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यदि आप हेल्थकेयर सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो जनारोग्यम परिवार से जुड़ें। आने वाले 3 वर्षों में भोपाल में 40 नए स्टोर खुलने जा रहे हैं, जिससे भविष्य में विभिन्न लोकेशंस पर कार्य करने के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
आज ही आवेदन करें और जनारोग्यम परिवार का हिस्सा बनें!