पद का उद्देश्य - कंपनी की सभी संपत्तियों (Assets) जैसे भवन, मशीनरी, वाहन, आईटी उपकरण, फर्नीचर एवं अन्य संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन, रखरखाव एवं उपयोग सुनिश्चित करना।
प्रमुख जिम्मेदारियां
1. एसेट प्रबंधन
ü कंपनी की सभी संपत्तियों का रिकॉर्ड तैयार करना एवं अद्यतन रखना।
ü एसेट रजिस्टर का रखरखाव करना।
ü नए एसेट्स की टैगिंग एवं कोडिंग सुनिश्चित करना।
2. एसेट ट्रैकिंग एवं सत्यापन
ü समय-समय पर भौतिक सत्यापन (Physical Verification) करना।
ü गुम, क्षतिग्रस्त या अनुपयोगी संपत्तियों की रिपोर्ट तैयार करना।
ü एसेट मूवमेंट एवं ट्रांसफर का रिकॉर्ड रखना।
3. रखरखाव एवं मरम्मत
ü मशीनरी, वाहन एवं उपकरणों के नियमित रखरखाव की योजना बनाना।
ü मरम्मत कार्यों की निगरानी करना।
ü एसेट्स की कार्यक्षमता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना।
4. खरीद एवं निस्तारण
ü नई संपत्तियों की आवश्यकता का मूल्यांकन करना।
ü खरीद प्रक्रिया में सहयोग करना।
ü अनुपयोगी या पुरानी संपत्तियों के निस्तारण (Disposal) की प्रक्रिया संचालित करना।
5. लागत नियंत्रण
ü एसेट्स के रखरखाव एवं संचालन लागत का विश्लेषण करना।
ü लागत कम करने एवं उपयोगिता बढ़ाने के सुझाव देना।
ü एसेट्स पर निवेश का उचित उपयोग सुनिश्चित करना।
6. अनुपालन एवं ऑडिट
ü कंपनी की नीतियों एवं कानूनी नियमों का पालन सुनिश्चित करना।
ü आंतरिक एवं बाहरी ऑडिट के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना।
ü बीमा (Insurance) एवं वारंटी रिकॉर्ड का रखरखाव करना।
7. रिपोर्टिंग
ü एसेट्स की स्थिति एवं उपयोग संबंधी रिपोर्ट तैयार करना।
ü प्रबंधन को नियमित MIS एवं विश्लेषणात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करना।
ü एसेट प्रदर्शन एवं मूल्यह्रास (Depreciation) की जानकारी देना।