28 Aug
|
Antarang Foundation
|
Udaipur
28 Aug
Antarang Foundation
Udaipur
भूमिका: प्रोग्राम सपोर्ट ऑफिसर फुल टाइम
स्थान: उदयपुर, डूंगरपुर
मुख्य जिम्मेदारियाँ (Major Responsibilities)कैरियर सेशन लेना
- स्कूल में नियमित और अच्छी गुणवत्ता के सेशन लेना
- अधिकतम छात्र सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षित और समावेशी कक्षा वातावरण बनाना
- जरूरत के अनुसार पढ़ाने का तरीका बदलना, साथ ही पाठ्यक्रम की मूल संरचना को बनाए रखना।
डेटा प्रबंधन
- टेस्ट (Baseline, Endline) लेना
- सभी छात्रों से डेटा सही तरीके से भरवाना और समय पर जमा करना
- सत्रों का शेड्यूल, अटेंडेंस और अन्य डेटा को नियमित रूप से अपलोड करना।
- शेड्यूलिंग रिकॉर्ड बनाए रखना, पायलट सत्रों का संचालन और डेटा को संभालना, तथा जिला/राज्य स्तर की रिपोर्टिंग आवश्यकताओं को पूरा करना।
- इम्प्लीमेंटशन से जुड़ी समस्यों को पहचानना और उनके समाधान राज्य/जिला टीम के साथ साझा करना।
काउंसलिंग और सपोर्ट
- सभी छात्रों के साथ व्यक्तिगत करियर काउंसलिंग करना
- ड्रॉपआउट के जोखिम वाले और विशेष मार्गदर्शन की आवश्यकता वाले छात्रों को अतिरिक्त सहयोग प्रदान करना।
- छात्रों को संबंधित संसाधनों, प्लेटफॉर्म्स (NCS, Shiksha) और इंडस्ट्री नेटवर्क्स से जोड़ना।
माता-पिता और समुदाय से जुड़ाव
- पैरेंट मीटिंग आयोजित करना
- विशेष सहायता की आवश्यकता वाले छात्रों के लिए (स्कूल शिक्षक के साथ) टेलीफोनिक फॉलो-अप और होम विज़िट करना।
- समाज और लैंगिक अपेक्षाओं को समझते हुए संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ कार्य करना।
स्कूल इकोसिस्टम निवेश
- प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका के साथ नियमित बैठकें करें, संरचित रिपोर्ट प्रस्तुत करें और स्कूल की संस्कृति में करियर शिक्षा को शामिल करने के लिए पहल करें
- शिक्षकों और स्टाफ के साथ मजबूत संबंध बनाकर सहायक शिक्षण वातावरण तैयार करें
इंडस्ट्री एक्सपोजर
- इंडस्ट्री विज़िट और करियर फेयर आयोजित करना
- प्रोफेशनल्स और एलुमनाई से छात्रों को जोड़ना
- छात्रों और इंडस्ट्री पार्टनर्स से प्रशंसापत्र (testimonials) और प्रभाव कहानियाँ (impact stories) जमा करना।
सीखना और विकास
- सभी ट्रेनिंग में भाग लेना जिसमें ऑनबोर्डिंग, रिफ्रेशर ट्रेनिंग और मासिक वर्कशॉप शामिल हैं।
- LMS पर सीखना
- टीम के साथ ज्ञान-विकास में योगदान देना, विशेष रूप से स्कूल-रहित (non-school) अवधि के दौरान।
PSO की अतिरिक्त भूमिका
- करियर टीचर्स के लिए नियमित कक्षा अवलोकन (Classroom Observations) करना।
- छात्र प्रभाव बढ़ाने के लिए करियर टीचर्स को फीडबैक देना और कोचिंग प्रदान करना।
योग्यता (Profile Requisites)
- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन
- B.Ed. या काउंसलिंग में प्रमाणपत्र होना अतिरिक्त लाभ होगा
- स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी
- 1–2 साल का अनुभव (टीचिंग/फैसिलिटेशन)
- बेसिक कंप्यूटर ज्ञान
- कार्यक्रम से जुड़े दस्तावेज़ और कार्यों को व्यवस्थित रूप से बनाए रखने की क्षमता।
- स्थानीय संदर्भ की समझ।
व्यक्तिगत गुण
- संवेदनशील और समझदार
- जिम्मेदार और समाधान ढूंढने वाले
- छात्रों और परिवारों के साथ अच्छे संबंध बनाना
Pay: ₹20,000.00 - ₹23,000.00 per month
Work Location: In person
📌 Program Support Officer (Udaipur)
🏢 Antarang Foundation
📍 Udaipur