जॉब डिस्क्रिप्शन – कटिंग मास्टर पद: कटिंग मास्टर (Cutting Master) विभाग: कटिंग / प्रोडक्शन उद्योग: स्कूल यूनिफॉर्म एवं होजरी गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग मुख्य जिम्मेदारियाँ:स्कूल यूनिफॉर्म के विभिन्न गारमेंट्स जैसे टी-शर्ट, ट्रैक पैंट, ट्रैकसूट, स्वेटशर्ट एवं अन्य होजरी आइटम्स की कटिंग करना। दिए गए साइज चार्ट, पैटर्न और डिजाइन के अनुसार कपड़े की सही मार्किंग एवं कटिंग सुनिश्चित करना। कपड़े की फैब्रिक क्वालिटी, चौड़ाई, स्ट्रेच, GSM एवं दिशा (grain) की जांच करके कटिंग की योजना बनाना। Fabric wastage कम से कम रखते हुए maximum fabric utilization सुनिश्चित करना। सभी साइजों की lay planning, marker planning और layering सही तरीके से करवाना। कटिंग से पहले पैटर्न, साइज और मात्रा को अच्छी तरह चेक करना। कटिंग के बाद सभी पार्ट्स को साइज,
कलर, डिजाइन और ऑर्डर के अनुसार अलग-अलग बंडल करना। कटिंग में होने वाली गलतियों जैसे measurement error, uneven cutting, size mixing या panel mismatch को रोकना। प्रोडक्शन टीम के साथ समन्वय करके समय पर कटिंग मटेरियल उपलब्ध करवाना। नए डिजाइन या सैंपल के अनुसार पैटर्न और कटिंग में आवश्यक बदलाव करना। कटिंग मशीन एवं अन्य उपकरणों का सुरक्षित एवं सही उपयोग सुनिश्चित करना। कटिंग सेक्शन में quality, accuracy और production targets बनाए रखना। आवश्यकता के अनुसार कटिंग हेल्पर्स/स्टाफ को काम बांटना और उनकी निगरानी करना। बचे हुए कपड़े एवं कटिंग वेस्ट का उचित रिकॉर्ड और उपयोग सुनिश्चित करना। आवश्यक योग्यता एवं अनुभव:स्कूल यूनिफॉर्म / होजरी / गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग में कटिंग मास्टर के रूप में 3–5 वर्ष या अधिक का अनुभव । Hosiery और knitted fabrics की अच्छी समझ। विभिन्न साइज और पैटर्न की कटिंग का व्यावहारिक अनुभव। Fabric consumption एवं wastage control की अच्छी जानकारी। Measurement एवं size chart को समझने की क्षमता। टीम को संभालने और production deadline के अनुसार काम पूरा करने की क्षमता। काम में accuracy, speed और quality consciousness होना आवश्यक। हम जिस उम्मीदवार की तलाश कर रहे हैं:ऐसा अनुभवी और जिम्मेदार Cutting Master जो स्कूल यूनिफॉर्म एवं होजरी गारमेंट्स की कटिंग में दक्ष हो, कपड़े की wastage को नियंत्रित कर सके और production requirements के अनुसार समय पर एवं सही कटिंग सुनिश्चित कर सके।
📌 Cutting Master (Delhi)
🏢 ESSAY SPORTS
📍 Delhi
Reply to this offer
Impress this employer describing Your skills and abilities, fill out the form below and leave Your personal touch in the presentation letter.