07 Oct
|
Ratnesh
|
Kanpur
इस पद पर कार्य करने वाली महिला उम्मीदवार का मुख्य कार्य ग्राहकों से फोन पर बात करना, उन्हें हमारे उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी देना, WhatsApp के माध्यम से संपर्क बनाए रखना और उनकी सहायता करना होगा।
इसके साथ ही स्टोर पर आने वाले ग्राहकों का विनम्रता से स्वागत करना, उनकी आवश्यकता समझकर सही सामान उपलब्ध कराना, दुकान में रखे सामान को व्यवस्थित करना, स्टॉक को सुव्यवस्थित रखना तथा दुकान की साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना भी जिम्मेदारी का हिस्सा रहेगा।
कंप्यूटर पर सामान्य कार्य, ऑर्डर एवं ग्राहक की जानकारी दर्ज करना, बिलिंग या अन्य कार्यालय संबंधी कार्यों में सहयोग करना भी आवश्यक होगा।
? मुख्य जिम्मेदारियाँ
✓ ग्राहकों को फोन करके जानकारी देना और उनके सवालों का उत्तर देना।
✓ WhatsApp के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क बनाए रखना।
✓ स्टोर पर आने वाले ग्राहकों की सहायता करना और उन्हें सही सामान दिखाना।
✓ दुकान में सामान को व्यवस्थित करना और स्टॉक को सुव्यवस्थित रखना।
✓ कंप्यूटर पर सामान्य कार्य करना (MS Word, Excel आदि)।
✓ ऑर्डर, ग्राहक और स्टॉक की जानकारी अपडेट करना।
✓ दुकान की साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना।
✓ टीम के साथ मिलकर दैनिक कार्य समय पर पूरे करना।
? वेतन एवं सुविधाएँ
फिक्स वेतन: ₹8,000/- प्रति माह
कन्विन्स (Convenience): ₹50/- प्रतिदिन
इंसेंटिव (Incentive): ₹5,000/- तक
? कुल कमाई
₹13,000/- तक आसानी से
? योग्यता
✓ केवल महिला उम्मीदवार
✓ 12वीं पास या स्नातक।
✓ कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान आवश्यक।
✓ हिंदी अच्छी बोलनी और लिखनी आनी चाहिए।
✓ फोन पर आत्मविश्वास के साथ बात करने की क्षमता।
✓ जिम्मेदार, ईमानदार और समय की पाबंद।
✓ अनुभव होने पर प्राथमिकता दी जाएगी।
✓ फ्रेशर भी आवेदन कर सकती हैं।
? कार्य समय
सोमवार से शनिवार
सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
📌 Shop Staff Cum Tellecaller (Kanpur)
🏢 Ratnesh
📍 Kanpur