Elder Care Taker का मुख्य कार्य बुजुर्ग व्यक्ति की दैनिक आवश्यकताओं, व्यक्तिगत देखभाल, सुरक्षा और आराम का ध्यान रखना है। Care Taker को बुजुर्ग के साथ धैर्य, सम्मान और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करना होगा।
मुख्य जिम्मेदारियाँ:
- बुजुर्ग व्यक्ति की दैनिक देखभाल और सहायता करना।
- नहाने, कपड़े बदलने, खाना खाने और व्यक्तिगत स्वच्छता में आवश्यकता अनुसार सहायता करना।
- समय पर भोजन, पानी और निर्धारित दवाइयाँ लेने में सहायता करना।
- चलने-फिरने में सहायता करना तथा गिरने या चोट से बचाव के लिए ध्यान रखना।
- डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में सहयोग करना।
- बुजुर्ग के साथ बातचीत करना और उन्हें भावनात्मक सहयोग देना।
- कमरे और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा एवं सुरक्षित रखने में सहयोग करना।
- आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल, डॉक्टर या मेडिकल अपॉइंटमेंट में साथ जाना।
- बुजुर्ग की दैनिक गतिविधियों और किसी असामान्य स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी परिवार को देना।
- आपातकालीन स्थिति में तुरंत परिवार/संबंधित व्यक्ति को सूचित करना।
आवश्यक योग्यता:
- बुजुर्गों की देखभाल के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार होना।
- धैर्य और अच्छे व्यवहार की क्षमता।
- Basic communication skills होना।
- पूर्व अनुभव होने पर प्राथमिकता दी जाएगी।
- Caregiving / GDA / Nursing Assistant का अनुभव अतिरिक्त लाभ होगा।
कार्य के लिए आवश्यक गुण:
ईमानदार • जिम्मेदार • धैर्यवान • भरोसेमंद • विनम्र • समय का पाबंद
कार्य अवधि:
8 / 10 / 12 / 24 घंटे की सेवा, आवश्यकता एवं मरीज/परिवार की आवश्यकता के अनुसार।
स्थान:
ग्राहक/मरीज के घर पर
वेतन:
योग्यता, अनुभव, ड्यूटी के घंटे और कार्य की आवश्यकता के अनुसार।
महत्वपूर्ण:
Care Taker को बुजुर्ग की गरिमा, निजता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा तथा परिवार के निर्देशों के अनुसार जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना होगा।
📌 Patna me Elder Care Taker Staff chahiye (Kuraich)
🏢 Safa Nazia
📍 Kuraich
Reply to this offer
Impress this employer describing Your skills and abilities, fill out the form below and leave Your personal touch in the presentation letter.