1. कंपनी के मुख्य द्वार पर आने-जाने वाले कर्मचारियों, ग्राहकों एवं आगंतुकों की निगरानी करना।
2. कंपनी में आने वाले सभी व्यक्तियों की एंट्री रजिस्टर में दर्ज करना।
3. कंपनी के सामान की सुरक्षा करना तथा बिना अनुमति किसी भी सामान को बाहर ले जाने से रोकना।
4. कंपनी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुशासन बनाए रखना।
5.
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत HR विभाग या संबंधित अधिकारी को देना।
6. कंपनी के गेट पर आने वाले वाहनों की जाँच करना एवं उनका रिकॉर्ड रखना।
7. ड्यूटी के दौरान सतर्क रहना तथा निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होना।
8. कंपनी के नियमों एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करना।