पद का विवरण हमें अपने होम कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स के लिए एक अनुभवी और जिम्मेदार सिविल साइट सुपरवाइजर की आवश्यकता है, जो मकान निर्माण के सभी कार्यों की देखरेख कर सके और साइट पर काम की गुणवत्ता एवं समय सीमा का ध्यान रख सके। मुख्य जिम्मेदारियां (Job Responsibilities)
- मकान निर्माण के सभी कार्यों की दैनिक निगरानी करना।
- राजमिस्त्री, मजदूर एवं अन्य कारीगरों से काम करवाना।
- ड्राइंग एवं नक्शे के अनुसार निर्माण कार्य करवाना।
- फाउंडेशन, कॉलम, बीम, स्लैब, ईंट की दीवार,
प्लास्टर एवं फिनिशिंग कार्य की देखरेख करना।
- निर्माण सामग्री जैसे सीमेंट, रेत, गिट्टी, सरिया आदि का हिसाब रखना।
- मटेरियल की आवश्यकता समय पर बताना।
- निर्माण कार्य की गुणवत्ता (Quality) एवं माप (Measurement) की जांच करना।
- साइट पर मजदूरों की उपस्थिति एवं काम का रिकॉर्ड रखना।
- ठेकेदार एवं इंजीनियर के साथ समन्वय बनाकर काम करवाना।
- साइट का दैनिक कार्य अपडेट देना। Pay: ₹7,000.00
- ₹13,101.00 per month