हमें घर के सभी दैनिक कार्यों के लिए एक ईमानदार, मेहनती, जिम्मेदार एवं भरोसेमंद व्यक्ति की आवश्यकता है।
कार्य एवं जिम्मेदारियाँ:
- व्यक्ति को हमारे घर पर ही रहना होगा।
- रहने, खाने-पीने की पूरी व्यवस्था हमारी तरफ से होगी।
1. किचन का काम, चाय-कॉफी, नाश्ता एवं खाना बनाना।
2. घर की डस्टिंग एवं साफ-सफाई करना।
3. बर्तन एवं किचन की सफाई करना।
4. बाजार से जरूरत का सामान लाना।
5. कार एवं अन्य गाड़ियों की साफ-सफाई करना।
6. घर के छोटे-मोटे दैनिक कार्यों में सहयोग करना।
विशेष बातें:
- कार चलाना आता हो तो अच्छा है, नहीं आता हो तो हम सिखा देंगे।
- व्यक्ति को घर के सदस्य की तरह मिल-जुलकर और जिम्मेदारी से काम करना होगा।
- ईमानदारी, साफ-सफाई और अच्छा व्यवहार अनिवार्य है।
- लंबे समय तक काम करने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी।
सुविधाएँ एवं अन्य जानकारी:
- रहने एवं खाने-पीने की पूरी व्यवस्था हमारी तरफ से होगी।
- कपड़े, जूते-चप्पल एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ जैसे तेल, साबुन, शैम्पू आदि की जिम्मेदारी भी हमारी रहेगी।
- सभी सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी।
- सैलरी इन सभी सुविधाओं से अलग होगी, जो आपसी बातचीत के अनुसार तय की जाएगी।
- व्यक्ति को घर के सदस्य की तरह सम्मान एवं अपनापन दिया जाएगा।
📌 Helper Cook (Agra)
🏢 M/s Shiv Jwellers
📍 Agra
Reply to this offer
Impress this employer describing Your skills and abilities, fill out the form below and leave Your personal touch in the presentation letter.