नेचरेना (सोजत हर्बल्स प्रा. लि.) — सोजत में ऑपरेशन्स कोऑर्डिनेटर
सोजत की मेहंदी और हर्बल पाउडर से बना हमारा ब्रांड नेचरेना देशभर में बिकता है। इसका सारा काम सोजत से चलता है, और अब हमें एक ऐसे साथी की ज़रूरत है जो सोजत की इस पूरी ज़मीनी व्यवस्था का हिस्सा बने।
यह डेस्क पर बैठने की नौकरी नहीं है। आप माल के आने-जाने का हिसाब रखेंगे, पैकिंग और प्रोडक्शन के काम में हाथ भी लगाएँगे और लोगों से करवाएँगे भी। प्रिंटिंग-लेबलिंग वालों,
मिल और ट्रांसपोर्ट वालों से रोज़ का वास्ता रहेगा। जो चीज़ फेक्टरी से निकलकर ग्राहक तक पहुँचती है, उसका सही और समय पर पहुँचना आपकी ज़िम्मेदारी होगी।
हम ऐसा व्यक्ति चाहते हैं जो ईमानदार हो, मेहनत से न घबराए, समय का पाबंद हो और मोबाइल पर हिसाब-किताब रख सके। 12वीं पास, हिंदी/मारवाड़ी जानने वाला और खुद का दोपहिया वाहन रखने वाला हो तो बेहतर। अनुभव हो तो अच्छा, पर फ्रेशर भी आवेदन करें।
वेतन ₹10,000–12,000 प्रतिमाह (अनुभव अनुसार), फुल-टाइम, पहले 3 माह प्रोबेशन।