26 Nov
|
Somya Buildcon
|
Jaipur
26 Nov
Somya Buildcon
Jaipur
हाउसकीपिंग/ऑफिस बॉय कार्य एवं जिम्मेदारियाँ
मुख्य कार्य एवं जिम्मेदारियाँ
ऑफिस के फर्श, केबिन, रिसेप्शन, कॉमन एरिया, टेबल, कुर्सियाँ एवं फर्नीचर की नियमित सफाई करना।
वॉशरूम की साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखना तथा साबुन, टिश्यू आदि आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखना।
डस्टबिन खाली करना और कचरे का उचित निस्तारण करना।
पेंट्री, किचन, कप-प्लेट, चाय बनाने के स्थान एवं अन्य उपयोगी सामान को साफ और व्यवस्थित रखना।
ऑफिस में आने वाले कर्मचारियों, आगंतुकों एवं अतिथियों को चाय, कॉफी, पानी एवं अन्य पेय पदार्थ बनाकर सर्व करना।
आने-जाने वाले गेस्ट का विनम्रतापूर्वक स्वागत करना तथा उन्हें उचित तरीके से सर्विस प्रदान करना।
मीटिंग एवं अतिथि बैठकों के दौरान समय पर चाय, कॉफी, पानी एवं नाश्ता उपलब्ध कराना तथा मीटिंग रूम की व्यवस्था करना।
प्रिंटिंग, फोटोकॉपी, स्कैनिंग, फाइलों एवं दस्तावेजों को संबंधित विभाग तक पहुँचाने में सहायता करना।
पेंट्री, स्टेशनरी, चाय-कॉफी, चीनी, पानी एवं सफाई सामग्री का स्टॉक व्यवस्थित रखना तथा कमी होने पर एडमिन विभाग को सूचित करना।
ऑफिस में किसी भी प्रकार की टूट-फूट, लीकेज या अन्य समस्या की जानकारी एडमिन विभाग को देना।
ऑफिस के पूरे दिन साफ, स्वच्छ, व्यवस्थित एवं अतिथियों के लिए प्रस्तुत करने योग्य वातावरण बनाए रखना।
एडमिन / HR विभाग द्वारा सौंपे गए अन्य संबंधित कार्यों को समय पर एवं जिम्मेदारी से पूरा करना।
आवश्यक व्यवहार एवं अनुशासन
समय की पाबंदी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी।
कर्मचारियों एवं अतिथियों के साथ विनम्र और शिष्ट व्यवहार।
सफाई एवं व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखना।
एडमिन विभाग के निर्देशों का पालन करना।
📌 Housekeeping Boy Peon (Jaipur)
🏢 Somya Buildcon
📍 Jaipur