हमारे बारे में
देसी कलेवा (माटी की खुशबू, परंपरा का स्वाद) का मकसद छत्तीसगढ़ के असली, घर जैसे पारंपरिक स्वाद को लोगों तक पहुंचाना है। हमें अपने बिलासपुर किचन के लिए एक ऐसे अनुभवी शेफ की तलाश है, जिसके हाथ में असली छत्तीसगढ़ी स्वाद हो और जो पूरे किचन को जिम्मेदारी से संभाल सके।
काम क्या रहेगा?
आपको हेड शेफ के साथ मिलकर रोज़मर्रा की किचन तैयारी और ऑर्डर के हिसाब से खाना बनाने का काम संभालना होगा:
- सुबह की तैयारी: रोज़ के लिए ताजा चावल-दाल का घोल (बैटर) पीसना-बनाना, चटनी तैयार करना, मसाले और भरावन रेडी रखना।
- खाना बनाना: तय रेसिपी के हिसाब से चीला, फरा, दाल बड़ा, आलू गुंडा, ठेठरी, खुरमी बनाना।
- काउंटर और स्टेशन संभालना:
नाश्ते और शाम की भीड़ के समय अपने काउंटर पर सारा सामान तैयार रखना ताकि ग्राहक को गर्म और जल्दी खाना मिले।
हमें कैसा उम्मीदवार चाहिए?
- किसी रेस्तरां, क्लाउड किचन या कैटरिंग में 1 से 2 साल का अनुभव हो (अगर किसी फ्रेशर को घर का या पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खाना बहुत अच्छा बनाना आता है, तो वे भी अप्लाई कर सकते हैं)।
- कटिंग-चॉपिंग में हाथ तेज़ हो और नया काम सीखने की लगन हो।
- समय का पाबंद हो और टीम के साथ मिलजुल कर काम करे।
आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस काम के लिए इच्छुक हैं या आपकी नजर में कोई अच्छा कारीगर है, तो सीधे कॉल या व्हाट्सएप करें:
- फोन / व्हाट्सएप: +91-XXXXXXXXXX
- ईमेल:
[email protected]
- सीधे मिलने का पता: देसी कलेवा, संजीवनी अस्पताल के पास, स्मार्ट रोड, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Pay: Up to ₹20,000.00 per month
Perks:
- Food provided
Work Location: In person
📌 Junior Chef / जूनियर शेफ / किचन कुक (Bilaspur)
🏢 Desi Kalewaa
📍 Bilaspur